फार्महाउस रेड में बड़ा खुलासा! पेनड्राइव से 58 आपत्तिजनक वीडियो बरामद, ढोंगी बाबा की हालत देख चौंके लोग

6
Fake Baba Exposed

Fake Baba Exposed: धर्म और ज्योतिष की आड़ में महिलाओं की अस्मत से खेलने वाले ढोंगी बाबा अशोक खरात का काला चिट्ठा अब पूरी तरह खुल चुका है। खुद को ‘कैप्टन’ कहलवाने वाले इस शख्स के रसूख को नासिक पुलिस ने मिट्टी में मिला दिया है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस का शिकंजा कसा, तो घंटों तक अपनी धौंस दिखाने वाला यह बाबा घुटनों पर आ गया। पुलिस ने सख्त लहजे में उससे यह कुबूल करवाया कि “नासिक जिला कानून का गढ़ है”, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Fake Baba Exposed)यह कार्रवाई शहर में उन अपराधियों के लिए एक सीधा संदेश है जो खुद को कानून से ऊपर समझते थे।

महिलाओं का यौन शोषण

अशोक खरात की करतूतें केवल मौखिक आरोपों तक सीमित नहीं हैं। पुलिस की एसआईटी टीम, जिसका नेतृत्व आईपीएस तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, ने जब खरात के ठिकानों पर छापेमारी की तो उनके होश उड़ गए। वहां से बरामद पेनड्राइव और डिजिटल उपकरणों ने खरात के ‘पाप लोक’ की पोल खोल दी। जब्त किए गए डेटा में 58 ऐसी वीडियो क्लिप मिली हैं, जिनमें कई महिलाओं का यौन शोषण दर्ज है। आरोप है कि यह ढोंगी बाबा अपने ऑफिस और फार्महाउस में छिपे हुए कैमरे लगाकर महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाता था और उनकी रिकॉर्डिंग करता था।

 खरात का आर्थिक जाल बहुत गहरा

जांच में यह भी सामने आया है कि ज्योतिष के नाम पर खरात ने पिछले डेढ़ दशक में अकूत संपत्ति बटोरी है। आलीशान बंगलों से लेकर बड़े-बड़े जमीन के टुकड़ों और मंदिर ट्रस्टों तक, खरात का आर्थिक जाल बहुत गहरा फैला हुआ है। पुलिस अब उसके बैंक खातों और ट्रस्ट के लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि धर्म की आड़ में काले धन को सफेद करने का खेल कैसे खेला जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को एक पिस्टल और कारतूस भी मिले हैं, जो उसके रसूख और डराने-धमकाने वाले अंदाज की तस्दीक करते हैं। फिलहाल, नासिक पुलिस इस मामले की हर कड़ी को जोड़ रही है और जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here