SMS Hospital Jaipur: सवाई मानसिंह अस्पताल के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक दुर्लभ एवं चुनौतीपूर्ण आपातकालीन स्थिति में ट्रांसवेजाइनल इविसरेशन ऑफ गट का सफल ऑपरेशन किया। इस जटिल सर्जरी में योनि मार्ग से बाहर निकली आँतों को सावधानीपूर्वक अंदर कर उसकी (SMS Hospital Jaipur)स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक शल्य चिकित्सा की गई।
चिकित्सकों के अनुसार, ट्रांसवेजाइनल इविसरेशन एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर स्थिति है, जिसमें पेट की आंत योनि मार्ग से बाहर निकल आती है। ऐसी स्थिति में तत्काल सर्जिकल प्रबंधन आवश्यक होता है, क्योंकि आंत में रक्तसंचार बाधित होने तथा अन्य गंभीर जटिलताओं का खतरा रहता है। मरीज के योनि मार्ग से लगभग आधा मीटर की आंत दस दिन से बाहर निकली हुई थी।
इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन का नेतृत्व वरिष्ठ प्रोफेसर और सर्जन डॉ. भूपेन सोंगरा ने किया। सर्जरी टीम में डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. राहुल, डॉ. आयुष, डॉ. मनीष एवं डॉ. आकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एनेस्थीसिया टीम में डॉ सुशील भाटी, डॉ सुनील चौहान, डॉ. इंदु वर्मा के नेतृत्व मे सहयोग दिया गया।
चिकित्सकों ने बताया कि इस प्रकार की दुर्लभ सर्जरी में मरीज की स्थिति का तत्काल आकलन, बाहर निकली आंत की व्यवहार्यता की जांच तथा सुरक्षित रूप से उसे वापस पेट में स्थापित करना प्रमुख चुनौतियां होती हैं। टीम के समन्वित प्रयास से ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।



































































