New Zealand : वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जवाब में उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज़ 13.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के मुख्य नायक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने मैदान के चारों और चौके-छक्कों की बरसात कर दी।
अभिषेक ने अपनी शतकीय पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और टी-20 क्रिकेट में खुद को एक अलग स्तर पर स्थापित किया। उनके साथ युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी पारी की शुरुआत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। दोनों बल्लेबाजों की आंधी के आगे न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह बेबस नजर आया। इस शानदार जीत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम की आक्रामक गहराई और मजबूत होती युवा पौध का लोहा मनवा दिया है।




























































