Bhajanlal Sharma: जयपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बारिश के बीच भव्य राज्यस्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। अल्बर्ट हॉल से शुरू हुई यात्रा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित हजारों कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं, स्कूली बच्चे और आमजन शामिल हुए। जेपी नड्डा ने तिरंगा यात्रा को राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा जनआंदोलन बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश राष्ट्रीय पुनर्जागरण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। (Bhajanlal Sharma)मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की वीर धरा और तिरंगे का गहरा ऐतिहासिक संबंध है। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। भाजपा विधानसभा अध्यक्ष, घनश्याम तिवारी, राजेंद्र सिंह राठौड़, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह सहित अनेक कैबिनेट मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता रहे मौजूद।



































































