बंगाल में फिर खूनखराबा! सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या से सियासत गरमाई

6
West Bengal Crime News

West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद भड़की हिंसा ने अब और भी खौफनाक रूप ले लिया है. ताजा सनसनीखेज वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम (बरासत क्षेत्र) में सामने आई है, जहां पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता सुवेंदु ( West Bengal Crime News)अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर के बाद पूरे राज्य के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने मध्यग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोली लगने के बाद वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े. स्थानीय लोग उन्हें तुरंत पास के ‘डायवर्सिटी नर्सिंग होम’ ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. भाजपा समर्थकों ने इस हत्या का सीधा आरोप तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर लगाया है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी गाड़ी को रोककर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंची. हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है, हालांकि इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

सुवेंदु अधिकारी का बयान

BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘यह एक प्री-प्लांड मर्डर है, और DGP ने यही कहा है. 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और मर्डर पूरी तरह से प्लान किया गया था. पुलिस ने जांच शुरू कर दी. हम दुखी हैं. दिल्ली से हमारी पूरी लीडरशिप ने इस बारे में जानकारी ली है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने (मृतक के) परिवार और पुलिस से बात की है. कई नेता और चुने हुए MLA अपने-अपने इलाकों से यहां आए हैं. पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे. यह 15 साल के महा-जंगल राज का नतीजा है. BJP यहां गुंडों का सफाया शुरू करेगी.’

हिंसा के बीच सुवेंदु अधिकारी की अपील

4 मई को आए चुनाव परिणामों के बाद से ही बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी और हमलों की खबरें आ रही हैं. इसी बीच सुवेंदु अधिकारी ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की थी. उन्होंने सख्त लहजे में कहा था कि हिंसा में शामिल कोई भी शख्स बख्शा नहीं जाएगा.अधिकारी ने कहा, ‘कुछ असामाजिक तत्व अभी भी सक्रिय हैं. भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी भेदभाव के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. अगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता भी हिंसा भड़काते पाया गया, तो उस पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here