Tamil Nadu Election में TVK+ की बड़ी जीत, विजय सरकार बनने का रास्ता साफ

6
TVK Alliance

तमिलनाडु में सरकार को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. TVK प्रमुख थलपति विजय सरकार बनाने के लिए बहुमत जुटाने में सफल हुए हैं. वह कल सुबह 11 बजे शपथ ले सकते हैं. उन्होंने 8 मई की शाम को राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की और उन्हें जानकारी दी कि उन्हें बहुमत का समर्थन मिल गया है, इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है.

तमिलनाडु में सरकार को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. TVK प्रमुख थलपति विजय सरकार बनाने के लिए बहुमत जुटाने में सफल हुए हैं. राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की और उन्हें जानकारी दी कि उन्हें बहुमत का समर्थन मिल गया है, इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है.

 किन-किन पार्टियों का मिला समर्थन?

तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीटें हैं, बहुमत का आंकड़ा 118 है. विजय की पार्टी TVK को इस चुनाव में 108 सीटें मिली हैं. टीवीके सिंगल लार्जेस्ट पार्टी है. विजय को सबसे पहला समर्थन कांग्रेस ने ऑफर किया. कांग्रेस ने चुनाव में 5 सीटें जीती हैं. समर्थन के लिए कांग्रेस की शर्त ये थी कि TVK साम्प्रदायिक दलों के साथ हाथ नहीं मिलाएगा. विजय ने VCK, CPM और CPI से सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा. तीनों पार्टियों ने विजय को समर्थन देने पर सहमति दे दी है.

विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था, एक सीट उन्हें छोड़नी होगी. ऐसे में टीवीके के 107, कांग्रेस के पांच, और इन तीनों पार्टी के 2-2 विधायक मिलाकर कुल 118 विधायकों का समर्थन विजय को मिला. खबर है कि विजय को IUML के विधायकों और अम्मा मक्कल मुनेत्र कज़गम के एक विधायक का समर्थन भी मिल सकता है. ऐसे में विजय के पास कुल 121 विधायकों का समर्थन हो जाएगा.  विधानसभा का सत्र 10 मई को खत्म हो रहा है, सरकार नहीं बनने की स्थिति में राष्ट्रपति शासन की परिस्थिति बन सकती थी. ऐसे में VCK, CPI और CPM ने विजय को समर्थन देने का फैसला किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here