RUHS Recruitment 2026: जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार निरामय राजस्थान के संकल्प के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने बताया कि प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने तथा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा (RUHS Recruitment 2026)में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर सीधी भर्ती के लिए राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होकर 13 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थी के पास एमबीबीएस डिग्री होना तथा लिखित परीक्षा की तिथि तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पूर्व में आर यू एच एस द्वारा 1699 पदों पर चिकित्सकों की सफल भर्ती की जा चुकी है और नियुक्तियाँ दी जा चुकी है ।
राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि प्रदेश के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो। 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती से चिकित्सा संस्थानों की मानव संसाधन क्षमता मजबूत होगी और दूर दराज के क्षेत्रों में आमजन को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।




































































