North Korea की सीधी धमकी! किम जोंग को निशाना बनाया तो होगा न्यूक्लियर वॉर

6
Kim Jong Un

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया (North Korea) ने अपने संविधान में बड़ा बदलाव करते हुए नया परमाणु प्रावधान जोड़ा है। इसके तहत अगर देश के नेता किम जोंग उन ( Kim Jong Un) पर हमला होता है या परमाणु कमांड सिस्टम खतरे में पड़ता है, तो तुरंत स्वचालित तरीके से परमाणु हमला किया जाएगा। (Kim Jong Un)रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बदलाव 22 मार्च को किया गया था, लेकिन अब इसकी जानकारी सार्वजनिक हुई है। माना जा रहा है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान के शीर्ष नेतृत्व पर हमलों के बाद उत्तर कोरिया अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क हो गया है।

उत्तर कोरिया के संविधान के परमाणु नीति वाले आर्टिकल-3 में कहा गया है कि यदि दुश्मन सेना देश की परमाणु कमांड व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है, तो जवाब में तुरंत परमाणु हमला किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का मकसद किम जोंग उन और उनके शीर्ष सैन्य नेतृत्व को किसी संभावित हमले से बचाना है। इससे यह संदेश भी दिया गया है कि उत्तर कोरिया अपने नेतृत्व पर किसी भी हमले को सीधे परमाणु युद्ध की स्थिति मानेगा। इसी बीच उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया सीमा के पास नई 155 एमएम स्वचालित तोप भी तैनात की है।

इसकी रेंज लगभग 60 किलोमीटर बताई जा रही है, जिससे दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल तक खतरा बढ़ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर कोरिया के पास फिलहाल 50 से ज्यादा परमाणु बम हो सकते हैं। साथ ही उसके पास इतना रेडियोधर्मी पदार्थ मौजूद है कि वह आने वाले समय में और कई परमाणु हथियार बना सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम एशिया में सैन्य तनाव और बढ़ा सकता है, खासकर ऐसे समय में जब उत्तर और दक्षिण कोरिया के रिश्ते पहले से बेहद खराब चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here