राजस्थान की सियासत में नया बवाल, बेनीवाल ने सचिन पायलट पर साधा निशाना

7
Political Controversy

Political Controversy: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल में सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सचिन पायलट आज भी BJP के संपर्क में है, उन्होंने सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री बनना उनकी किस्मत में नहीं अब मैं कोई किस्मत थोड़ी लिखूंगा. इससे पहले बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा था. (Political Controversy)सचिन पायलट का एक पैर कांग्रेस एक पैर BJP में है जिसके बाद सचिन पायलट लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं.

BJP के नेताओं के कॉन्टेक्ट में

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पायलट साहब पहले बीजेपी के नजदीक रहे हुए हैं ना? इसलिए, मानों मैं बीजेपी के अंदर रहा हूं और बीजेपी से हटके बाहर आया. कहीं ना कहीं बीजेपी को लगता है हनुमान जी पहले हमारे थे. लेकिन, मैनें पार्टी बना ली तो मुझे नजदीक नहीं मानते, मेरी पार्टी अलग हो गई ना. इसके अलावा बेनीवाल ने कहा कि पायलट साहब अधरझूल में है, वो कहा था ना कि एक टांग इधर और एक टांग उधर. तो कहीं ना कहीं उनका इशारा और ये सही बात है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के कॉन्टेक्ट में हैं, सचिन पायलट साहब आज भी.

मैं कोई किस्मत थोड़ी लिखूंगा

बेनीवाल ने कहा कि बीजेपी के लोग ये कहते हैं कि गुर्जरों में बीजेपी के पास कोई मजबूत नेता हैं तो वो सचिन पायलट है, ये बीजेपी के नेता कह रहे है. मैं क्या करूं अगर वो कहते हैं तो. हमने तो पहले भी दो बार उनको मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश की एक बार 2018 में और एक बार जब सरकार गिर रही थी अब वे नहीं बने तो मैं क्या करूं उनकी किस्मत में ही नहीं है मैं कोई किस्मत थोड़ी लिखूंगा उनकी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here