1 जून से बदल जाएंगे ये बड़े नियम! LPG से EMI तक, आम आदमी की जेब पर सीधा असर

3
New Rules June

New Rules June: 1 जून 2026 से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इसका असर आम आदमी के मासिक बजट और फाइनेंशियल प्लानिंग पर पड़ने वाला है। (New Rules June)आइए विस्तार से जानते हैं किन 7 चीजों में होने जा रहा बदलाव…

1. UPI भुगतान सुरक्षा में सुधार

डिजिटल पेमेंट में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए NPCI एक नई व्यवस्था पर काम कर रहा है। अब इसके तहत किसी भी UPI से एप्लीकेशंस पर किसी भी व्यक्ति या व्यापारी को पैसे भेजने से पहले उसका वही नाम दिखाई देगा जो बैंक खाते में पंजीकृत (Verified Beneficiary Name) है। अभी तक भुगतान के समय केवल क्यूआर कोड या यूजर द्वारा तय किया गया नाम ही दिखता था। इस कदम से गलत खातों में पैसे ट्रांसफर होने और फर्जी नाम से होने वाले फ्रॉड पर लगाम लगेगी।

2. LPG सिलेंडर की कीमतें

प्रत्येक महीने की पहली तारीख को कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों की समीक्षा की जाती है। पिछले महीने की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया था, जिससे देश की राजधानी में इसके दाम ₹3,071.50 तक पहुंच गए थे, हालांकि घरेलू उपयोग वाले सिलेंडरों के दाम स्थिर रहे थे। 1 जून को भी तेल कंपनियां नए दाम जारी कर सकती हैं, जिससे खान-पान के कारोबार से जुड़े लोगों की लागत प्रभावित हो सकती है।

3. PAN कार्ड और आयकर से जुड़े नए दिशा-निर्देश

इनकम टैक्स के नए नियमों के तहत पैन की अनिवार्यता में कुछ राहत दी गई है, तो कुछ मामलों को अधिक सख्त बनाया गया है। अब बैंक में एक दिन में ₹50,000 से अधिक नकद (कैश) जमा करने पर पैन कार्ड देने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा, अचल संपत्ति (प्रॉपर्टी) के क्रय-विक्रय में पैन की अनिवार्य सीमा को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख कर दिया गया है।

4. ATM से कैश निकालना होगा महंगा

जून से कई बैंक अपने ATM ट्रांजैक्शन स्ट्रक्चर में बदलाव कर रहे हैं. अब फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कैश निकालना, मिनी स्टेटमेंट लेना या बैलेंस चेक करना पहले से महंगा हो सकता है. अपने बैंक का नोटिफिकेशन जरूर चेक करें.

5. भारतीय रेलवे का मेगा ब्लॉक: कई ट्रेनें प्रभावित

आगामी जून महीने में रेलवे द्वारा पटरियों के आधुनिकीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग से जुड़े तकनीकी कार्यों के लिए एक बड़ा रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से लगभग 77 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कई एक्सप्रेस व दूरंतो जैसी मुख्य ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। इस बदलाव का व्यापक असर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों के रेल यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने सफर पर निकलने से पहले गाड़ी की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

6. सोलर पैनल के लिए नए मानक

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 1 जून से सरकार नए एएलएमएम (ALMM) नियम लागू कर रही है। अब सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने वाले प्रोजेक्ट्स में केवल उन्हीं सोलर मॉड्यूल और सेल का उपयोग किया जा सकेगा जो सरकार की स्वीकृत सूची में शामिल होंगे। इसके लिए तय समय-सीमा में कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे घरेलू स्तर पर सोलर पैनल की गुणवत्ता और विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा, हालांकि शुरुआती तौर पर इसकी कीमतों में कुछ वृद्धि देखी जा सकती है।

7. FD की ब्याज दरों में फेरबदल

कई सरकारी और निजी बैंक अपनी FD की ब्याज दरों को रिवाइज कर रहे हैं। आरबीआई की नीतियों के आधार पर कुछ पुरानी स्कीम्स बंद हो सकती हैं और नई आकर्षक ब्याज दरें लागू हो सकती हैं। ये सभी बदलाव आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग का हिस्सा हैं। अगर आप इन नियमों के बारे में पहले से सतर्क रहेंगे, तो न सिर्फ अपना पैसा बचा पाएंगे, बल्कि किसी भी तरह की बैंकिंग या तकनीकी परेशानी से भी बच सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here