दोस्ती की नई इबारत या बड़ा रणनीतिक दांव? मैक्रों का भारत दौरा…

4
Emmanuel Macron India Visit

Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी सुबह तीन दिन के भारत दौरे पर पहुंचे. राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका चौथा भारत दौरा है. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है.(Emmanuel Macron India Visit) मुंबई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया.

मुंबई में बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मुंबई में द्विपक्षीय बैठक होगी. इस बैठक में रक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य, स्किल डेवलपमेंट और सप्लाई चेन जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के बाद दोनों देशों के बीच करीब एक दर्जन समझौतों और एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेता मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन का उद्घाटन भी करेंगे. यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच नवाचार और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 2026 तक मनाया जाएगा.

114 राफेल खरीदेगा भारत

हाल ही में भारत सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस रक्षा सौदे से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और मजबूत होगा. इसके अलावा, बेंगलुरु में भारत और फ्रांस के बीच छठी वार्षिक रक्षा वार्ता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें रक्षा सहयोग समझौते को अगले 10 वर्षों के लिए बढ़ाने पर चर्चा होगी.

दोनों देशों के नेता हिंद महासागर क्षेत्र, इंडो-पैसिफिक रणनीति, रूस-यूक्रेन युद्ध और गाजा की स्थिति जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे. भारत फ्रांस को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार मानता है. राष्ट्रपति मैक्रों अपने दौरे के दौरान दिल्ली में आयोजित एआई समिट में भी हिस्सा लेंगे, जिससे तकनीकी सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here