भक्तों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली खाटू रूट पर 9 जोड़ी ट्रेनें अब नियमित रूप से चलेंगी प्रतिदिन

4
Ashwini Vaishnaw

Ashwini Vaishnaw: राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मेला-2026 के अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी की है. यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन व सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे कुरुक्षेत्र से फुलेरा और फुलेरा से दिल्ली सराय रौहिल्ला के बीच विशेष अनारक्षित (Unreserved) ट्रेनें चलाएगा, जिससे हजारों(Ashwini Vaishnaw) यात्रियों को राहत मिलेगी.

सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार इन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से अनारक्षित होगा, जिसमें केवल जनरल डिब्बे लगाए जाएंगे जिससे अधिक से अधिक यात्री बिना आरक्षित टिकट के यात्रा का लाभ उठा सकें.

कुरुक्षेत्र – फुलेरा – कुरुक्षेत्र स्पेशल (09711/09712): यह ट्रेन हरियाणा व राजस्थान के बीच के प्रमुख स्टेशनों को जोड़ते हुए श्रद्धालुओं को सीधे रींगस (खाटू श्याम जी का निकटतम स्टेशन) तक जाएगी. कुरुक्षेत्र से फुलेरा के लिए यह गाड़ी 23 से 28 फरवरी तक संचालित होगी.

फुलेरा से कुरुक्षेत्र के लिए यह 24 फरवरी से 01 मार्च तक चलेगी. दोनों दिशाओं में यह गाड़ी 6-6 फेरे लगाएगी. गाड़ी संख्या 09711 कुरुक्षेत्र जंक्शन से रात 23.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08.30 बजे फुलेरा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09712 फुलेरा से सुबह 09.50 बजे चलेगी. रात 20.00 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन पहुंचेगी. यह गाड़ी कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, श्री माधोपुर व रींगस जं. स्टेशनों पर रुकेगी.

फुलेरा – दिल्ली सराय रौहिल्ला – फुलेरा स्पेशल (09713/09714): दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों की सुविधा के लिए यह विशेष ट्रेन चलाई गई है जो सीधे राजस्थान के धार्मिक केंद्रों को जोड़ेगी. फुलेरा से दिल्ली सराय रौहिल्ला और वापसी के लिए यह गाड़ी 24 फरवरी से 1 मार्च तक संचालित होगी. इस रूट पर भी 06-06 फेरे निर्धारित किए गए हैं. गाड़ी संख्या 09713 फुलेरा से सुबह 11.40 बजे प्रस्थान करेगी.

शाम 18.05 बजे दिल्ली सराय रौहिल्ला पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09714 दिल्ली सराय रौहिल्ला से शाम 19.10 बजे चलकर रात 02.30 बजे फुलेरा पहुंचेगी. यह ट्रेन रींगस जं., नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुड़गांव व दिल्ली कैंट जैसे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी.

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से संबंधित किसी भी विस्तृत जानकारी के लिए वे रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 डायल करें. इसके अतिरिक्त, यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट  www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी ट्रेनों की लाइव स्थिति व समय-सारणी देख सकते हैं. इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से खाटू श्याम जी जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को परिवहन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here