Jaipur Police: जयपुर. आईजी किशन सहाय के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है.. मुक़दमा मालवीय नगर थाना में दर्ज हुआ है.. जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने डाक के माध्यम से शिकायत भेजी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया.. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आईजी किशन सहाय ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया.. वहीं वीडियो कॉल के ज़रिए जान से मारने की धमकियाँ भी दी.. ( Jaipur Police) वहीं, इस पूरे मामले पर आईजी किशन सहाय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है.. उनका कहना है कि वे पिछले दस वर्षों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विज्ञानवाद की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं.. और इसी के चलते उनके खिलाफ साजिश रची गई है.. सहाय ने यह भी कहा कि जब पुलिस जांच के दौरान चैट और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल करेगी, तो सच्चाई सामने आ जाएगी और कथित षड्यंत्र का खुलासा होगा.. डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा का कहा है कि l पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.. मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है.. मामले की जांच ADCP जिज्ञासा कर रही है..





































































