IPL Ticket Scam : पुलिस ने बोगस ग्राहक बनकर किया बड़ा खुलासा! टिकट ब्लैकिंग का खेल खत्म?

4
IPL Ticket Scam

IPL Ticket Scam: जयपुर में IPL मैचों को लेकर टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो SMS स्टेडियम के आसपास और सोशल मीडिया के जरिए VIP पास और टिकटों को ऊंचे दामों पर बेच रहा था. यह कार्रवाई (IPL Ticket Scam)डीसीपी साउथ राजर्षि राज के नेतृत्व में साउथ स्पेशल टीम ने की

पुलिस का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और IPL मैचों के दौरान इसकी गतिविधियां और बढ़ जाती थीं. अब सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े बाकी लोगों तक भी पहुंचा जा सके. इधर, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL के कई बड़े मुकाबले आयोजित होने हैं. शहर में क्रिकेट फैंस के बीच मैचों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. टिकटों की मांग ज्यादा होने के कारण ऐसे अवैध नेटवर्क सक्रिय हो जाते हैं.

इस सीजन में कई रोमांचक मुकाबले

जयपुर में होने वाले IPL मैचों की बात करें तो यहां इस सीजन में कई रोमांचक मुकाबले खेले जाने हैं. इनमें राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैच प्रमुख हैं. स्टेडियम में होने वाले मैचों में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स जैसी बड़ी टीमों के मुकाबले शामिल रहते हैं. हर मैच में हजारों दर्शक स्टेडियम में पहुंचते हैं और लाखों लोग टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैच देखते हैं.

पुलिस ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि टिकट केवल अधिकृत माध्यमों से ही खरीदें, ताकि किसी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here