धरती की ओर आ रहा है अंतरिक्ष से प्रलय! NASA ने दी चेतावनी, 2003 MH4 बन सकता है तबाही

13
Asteroid

Asteroid: आकाशगंगा की गहराइयों से एक विशाल चट्टान धरती की ओर बढ़ रही है। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है, बल्कि NASA द्वारा जारी की गई ताज़ा चेतावनी है।(Asteroid) वैज्ञानिकों के अनुसार, 24 मई 2025 को “2003 MH4” नामक एक विशाल एस्टेरॉयड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरने वाला है।

कितना खतरनाक है 2003 MH4?

यह एस्टेरॉयड लगभग 335 मीटर लंबा है, यानी तीन फुटबॉल मैदानों जितना बड़ा। अगर ये धरती से टकराता, तो इसकी टक्कर से पैदा होने वाली ऊर्जा हज़ारों परमाणु बमों के विस्फोट जितनी तबाही मचा सकती है। इसकी गति लगभग 14 किलोमीटर प्रति सेकंड है। NASA ने इसे Potentially Hazardous Asteroid (PHA) घोषित किया है। यानी यह फिलहाल तो खतरा नहीं है, लेकिन भविष्य में यदि इसकी कक्षा में जरा-सा भी बदलाव हुआ, तो यह एक विनाशकारी टक्कर का कारण बन सकता है।

धरती से कितनी है दूरी?

2003 MH4 धरती से लगभग 6.68 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। यह दूरी चंद्रमा और पृथ्वी की दूरी के मुकाबले केवल 17 गुना ज्यादा है। खगोलविदों के अनुसार यह अंतरिक्षीय पैमाने पर खतरनाक रूप से कम दूरी मानी जाती है।

क्यों ज़रूरी है निगरानी रखना?

NASA और अन्य स्पेस एजेंसियां इस एस्टेरॉयड पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं। वैज्ञानिक इसकी बनावट, घनत्व और प्रकाश को लौटाने की क्षमता (reflectivity) जैसी खूबियों का विश्लेषण कर रहे हैं, ताकि भविष्य में यदि इसकी दिशा बदलती है तो मानवता पहले से तैयार रहे।

Planetary Defense क्यों है ज़रूरी?

इस खगोलीय घटना ने यह साबित कर दिया है कि पृथ्वी को सिर्फ पृथ्वी पर मौजूद खतरों से नहीं, बल्कि अंतरिक्ष से भी खतरा हो सकता है। इसी कारण NASA जैसे संस्थान Planetary Defense Missions पर जोर दे रहे हैं। उदाहरण के लिए, DART मिशन एक प्रयोग है जो किसी एस्टेरॉयड की दिशा बदलने की क्षमता रखता है, ताकि भविष्य में संभावित टक्कर से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here