जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी; दिल्ली में रखा गया डिनर

सोशल मीडिया पोस्ट और दिल्ली में निजी समारोह के बाद शादी की खबरें सुर्खियों में, पढ़ें कानूनी और पारिवारिक पृष्ठभूमि।

3
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान शादी के कपड़ों में मुस्कुराते हुए
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर अपनी शादी की घोषणा की। (फोटो: सोशल मीडिया)

NEW DELHI : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सीनियर पत्रकार निधि राजदान के साथ परिणय सूत्र में बंध गए हैं। उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी और निधि की दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “कल एक नए सफर की शुरुआत हुई, निधि” और साथ में एक अंगूठी की इमोजी भी पोस्ट की। वहीं निधि राजदान ने भी अपनी पोस्ट में रिंग इमोजी के साथ “इट्स डन ब्रो” लिखकर इस नए अध्याय पर मुहर लगाई।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस शादी के सिलसिले में शनिवार शाम नई दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में एक हाई-प्रोफाइल डिनर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को बेहद निजी रखा गया है, जिसमें सिर्फ 71 चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। मेहमानों की लिस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, महबूबा मुफ्ती, शशि थरूर, डेरेक ओ’ब्रायन और कपिल सिब्बल जैसे दिग्गज राजनेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी शादी है। इसी साल 31 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और उनकी पहली पत्नी पायल नाथ (अब्दुल्ला) के बीच कानूनी रूप से तलाक की मंजूरी दी थी। दोनों की शादी लगभग 32 साल पहले हुई थी और वे 2011 से अलग रह रहे थे। सालों तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अपने सभी मतभेदों और विवादों को सुलझाते हुए एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here