जयपुर में 4 सितंबर को संभलकर निकलें! जन्माष्टमी पर कई सड़कें बंद, जानें पूरा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

4
Janmashtami 2026

Janmashtami 2026: जयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर 4 सितंबर को जयपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मानसरोवर स्थित इस्कॉन मंदिर, जगतपुरा स्थित अक्षय पात्र मंदिर और गोविंददेवजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। (Janmashtami 2026)ऐसे में शहर के कई प्रमुख मार्गों पर नो-व्हीकल जोन, ट्रैफिक डायवर्जन और वाहन प्रतिबंध लागू रहेंगे।

पुलिस उपायुक्त यातायात यागेश गोयल के अनुसार जरूरत पड़ने पर निर्धारित प्लान के अलावा अन्य मार्गों पर भी यातायात डायवर्ट किया जा सकता है। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को निर्बाध आवागमन की सुविधा रहेगी।

गोविंददेवजी मंदिर के आसपास वाहन प्रवेश बंद

ताल कटोरा रोड, बांदरवाल गेट से जलेबी चौक, पर्यटक थाना तिराहा, ग्लोब ट्रांसपोर्ट, बड़ी चौपड़ से सुभाष चौक और सार्दुल सिंह की नाल से आतिश मार्केट की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। बड़ी चौपड़ से जोरावर सिंह गेट तथा सुभाष चौक से बड़ी चौपड़ के बीच का मार्ग पैदल श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित रहेगा।

चांदपोल, किशनपोल, गणगौरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, जौहरी बाजार और एमआई रोड के कुछ हिस्सों में भी सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

17 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए 17 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग में 500 चारपहिया और 500 दोपहिया वाहनों की क्षमता है। इसके अलावा पुराने पुलिस मुख्यालय, रामलीला मैदान, चौगान स्टेडियम, नगर निगम पार्किंग, जौहरी बाजार, चौड़ा रास्ता, किशनपोल, त्रिपोलिया बाजार, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान और चांदपोल क्षेत्र में भी पार्किंग उपलब्ध रहेगी।

श्रद्धालुओं को पार्किंग की उपलब्धता और परिवर्तित मार्गों की जानकारी के लिए जारी QR कोड स्कैन करने की सलाह दी गई है। परकोटे में निजी वाहन लाने के बजाय रामनिवास बाग पार्किंग और मेट्रो का उपयोग करने की अपील की गई है।

मानसरोवर में वंदे मातरम रोड तिराहा, मुहाना मंडी तिराहा, गोवर्धन हाइट्स और खरबास सर्कल से इस्कॉन मंदिर की ओर जाने वाले सामान्य एवं भारी वाहनों को रोककर वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

अक्षय पात्र मंदिर जाने वालों के लिए भी बदलाव

जगतपुरा में बॉम्बे अस्पताल चौराहा, जीवन रेखा अस्पताल तिराहा, एनआरआई चौराहा, डी-मार्ट चौराहा, द्वारकापुरी सर्कल और SBI तिराहा से यातायात को परिवर्तित किया जाएगा। ज्ञान विहार मार्ग तिराहा से मंदिर की ओर सामान्य यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन 1095 और WhatsApp नंबर 8764866972 जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here