आम आदमी से इंटरनेट सेंसेशन तक, डोटासरा के हमशक्ल की अनोखी कहानी

4
Rajasthan politics

Rajasthan politics: फिल्मी सितारों जैसे के हमशक्ल तो अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक राजनीतिक शख्सियत के हमशक्ल ने धूम मचा दी है। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से हूबहू मिलते-जुलते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। पहली नजर में देखने वाला हर शख्स चौंक जाता है, (Rajasthan politics) क्योंकि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति शक्ल-सूरत, हेयरस्टाइल और कद-काठी तक डोटासरा से बेहद मिलता-जुलता है।

कौन हैं डोटासरा के हमशक्ल?

वीडियो में नजर आने वाले शख्स का नाम नरेश कुमार सिंधी है। वे मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हैं और पिछले 12 वर्षों से डीडवाना जिले के लाडनूं में रह रहे हैं। यहीं उनका ससुराल भी है।

नरेश मेडिकल लाइन में काम करते हैं और साथ ही केटरिंग का व्यवसाय भी संभालते हैं। हाल ही में एक शादी समारोह में केटरिंग के दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद से उनका फोन लगातार बज रहा है और लोग उन्हें ‘डोटासरा का हमशक्ल’ बताकर संपर्क कर रहे हैं।

नरेश का कहना है कि उनकी कभी गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात तक नहीं हुई। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें डोटासरा का जुड़वां भाई तक कहने लगे हैं। खुद नरेश भी अपनी समानता को देखकर हैरान हैं।

राजनीतिक हमशक्ल का ट्रेंड?

यह घटना सोशल मीडिया पर एक नए ट्रेंड की तरह देखी जा रही है, जहां अब सिर्फ फिल्मी सितारों ही नहीं बल्कि राजनीतिक नेताओं के हमशक्ल भी वायरल हो रहे हैं। इंटरनेट की ताकत ने एक आम व्यक्ति को रातोंरात चर्चा का विषय बना दिया है।

दिलचस्प बात यह है कि दो अलग-अलग शहरों और पेशों से जुड़े ये दो लोग इतने अधिक समान दिखते हैं कि लोग भ्रमित हो जाते हैं। फिलहाल नरेश कुमार सिंधी का यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और वे अनजाने में ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here