सीएम भजनलाल शर्मा का नववर्ष कार्यक्रम तय, गोवर्धन और श्रीनाथजी के दर्शन

8
Rajasthan CM News

Rajasthan CM News: जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए वर्ष 2025 प्रशासनिक चुनौतियों, राजनीतिक व्यस्तताओं और लगातार दौरों से भरा रहा। साल के अंतिम महीने दिसंबर में मैराथन बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों के बाद अब मुख्यमंत्री नए साल की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था के साथ करने जा रहे हैं। नववर्ष 2026 के स्वागत के लिए उन्होंने अपनी (Rajasthan CM News)आराध्य स्थली गिरिराज गोवर्धन को चुना है।

आम भक्त की तरह करेंगे गिरिराज परिक्रमा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को ब्रज क्षेत्र स्थित पूंछरी का लौठा पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे। नए साल की पहली सुबह वे एक आम श्रद्धालु की तरह गिरिराज गोवर्धन महाराज की पैदल परिक्रमा करेंगे। इस दौरान वे ब्रज की पवित्र धूल को माथे से लगाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करेंगे। गिरिराज परिक्रमा के पश्चात मुख्यमंत्री पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में भी दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 1 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे पूंछरी का लौठा से प्रस्थान कर 10:10 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

‘विकसित राजस्थान’ के लिए विशेष प्रार्थना

इस आध्यात्मिक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक जिम्मेदारियों से इतर जनभावनाओं और धार्मिक परंपराओं से सीधे जुड़ने का संदेश भी देता है।

परिवार की भी है गिरिराज में गहरी आस्था

गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री की पत्नी गीता शर्मा और पुत्र आशीष शर्मा ने गिरिराज गोवर्धन की लगभग 21 किलोमीटर लंबी दंडवत परिक्रमा की थी। यह सप्तकोसीय परिक्रमा मानी जाती है। इसके बाद उन्होंने श्रीनाथजी के दर्शन कर धार्मिक विधियों का पालन किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here