राजस्थान की समृद्धि और भाजपा की जीत के लिए वसुंधरा राजे ने किया महायज्ञ, कार्यकर्ताओं में जोश!

0
Vasundhara Raje

Vasundhara Raje: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपना जन्मदिवस भारत-पाक सीमा पर तैनात सैनिकों के बीच मनाया। उन्होंने तनोटराय माता की पूजा-अर्चना की और सैनिकों की सुरक्षा व देश (Vasundhara Raje)की रक्षा के लिए शत्रु विनाशक यज्ञ करवाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की।

भाजपा की जीत और विचारधारा के विस्तार की प्रार्थना

पूर्व सीएम ने कहा कि माँ तनोटराय की कृपा से भाजपा का कमल खिलता रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता रहे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी माता राजमाता द्वारा जलाया गया विचारधारा का दीपक निरंतर प्रज्वलित होता रहे। इस दौरान जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी और पोकरण विधायक प्रताप पुरी महाराज भी उनके साथ मौजूद रहे।

बिना सूचना के पहुंचीं, फिर भी उमड़े कार्यकर्ता

 वसुंधरा राजे बिना किसी सूचना के तनोटराय मंदिर पहुंचीं, लेकिन जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली, वे बड़ी संख्या में वहां पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने लगे। कार्यकर्ताओं के इस स्नेह पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने माता रानी के इस मंदिर पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। माता तनोटराय की कृपा से भारत ने विजय प्राप्त की।

प्रदेशभर में मनाया गया जन्मदिवस

पूर्व सीएम राजे का जन्मदिन पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जिलों में विभिन्न सेवा कार्य किए, जिसमें गायों को चारा खिलाना, मरीजों को फल वितरण, सुंदरकांड पाठ और महिलाओं का सम्मान समारोह शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here