नेतन्याहू पहुंचे लेबनान? वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, मिडिल ईस्ट में बढ़ी चिंता

7

Netanyahu Lebanon visit: लेबनान में इजराइली सेना घुसी है। टैंक और पैदल सैनिक दक्षिण लेबनान में मौजूद है, वायुसेना एयरस्ट्राइक कर रही है। अब इसी लेबनान से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू लेबनान में दिख रहे हैं। बुलेटप्रुफ जैकेट पहने नेतन्याहू सैनिकों से घिरे दिख रहे हैं।

लेबनान में नेतन्याहू, देखिए वीडियो

नेतन्याहू ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “आज लेबनान में, हमारे वीर लड़ाकों के साथ।”इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान के दौरे के दौरान कहा, “युद्ध जारी है, जिसमें लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र के भीतर की कार्रवाई भी शामिल है। हमारे दुश्मन-ईरान और बुराई की धुरी-हमें खत्म करने आए थे, और अब वे खुद अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।”

इजराइली पीएम के लेबनान दौरे के मायने?

इजराइली पीएम का लेबनान का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता फेल हो चुकी है। अमेरिका फिर से हमले शुरू करने की बात कह रहा है। होर्मुज की नाकेबंदी करने का ऐलान कर चुका है, जिसपर ईरान का कब्जा बना हुआ है।

शांति समझौता नहीं होने का मुख्य कारण तेहरान….

पाकिस्तान में हुई 21 घंटे की ऐतिहासिक वार्ता में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता नहीं हो सका, जिससे दो सप्ताह के लिए लागू नाजुक युद्धविराम का भविष्य अब अधर में है। दोनों पक्ष वार्ता विफल होने के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। इस्लामाबाद में हुई वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका द्वारा अपना ’अंतिम और सर्वोत्तम प्रस्ताव’ प्रस्तुत किए जाने के बावजूद ईरानी पक्ष ने युद्ध समाप्ति के लिए वाशिंगटन की शर्तों को स्वीकार नहीं किया।

वेंस ने कहा कि शांति समझौता नहीं होने का मुख्य कारण तेहरान द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रम को नहीं छोड़ना था। वार्ता विफल होने के कुछ घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान के साथ बातचीत इसलिए असफल रही क्योंकि ’ईरान अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को छोड़ने को तैयार नहीं है।’ ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में किसी भी ऐसे जहाज को सक्रिय रूप से रोकेगी जिसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए ईरान को टोल का भुगतान किया हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here