US Iran News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी नेवी ने ईरान का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज को अपनी हिरासत में लिया है। जहाज को उस समय कब्जे में लिया गया जब वह कथित तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी नाकाबंदी पार करने की कोशिश कर रहा था। (US Iran News)ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी दी है। इस घटना से खाड़ी में तनाव भड़क गया है। ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाया है और करारा जवाब देने की बात कही है।
तेहरान इस घटना पर चुप नहीं बैठेगा
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “आज TOUSKA नाम के ईरानी झंडे वाले एक मालवाहक जहाज ने हमारी नौसैनिक घेराबंदी को पार करने की कोशिश की, और उसका नतीजा उनके लिए अच्छा नहीं रहा।” ट्रंप ने आगे लिखा, “अभी वह जहाज US मरीन के कब्जे में है। जहाज पूरी तरह से हमारे कब्जे में है और हम देख रहे हैं कि उसमें क्या-क्या है।” ट्रंप ने यह भी कहा कि पिछली गैर-कानूनी गतिविधियों के कारण अमेरिकी ट्रेजरी के प्रतिबंधों के दायरे में है। इस घटना पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान की मिलिट्री कमांड ने कहा है कि तेहरान इस घटना पर चुप नहीं बैठेगा और अमेरिका को करारा जवाब देगा। ईरान की सरकारी मीडिया ने मिलिट्री कमांड के हवाले से इसे ‘हथियारों के दम पर की गई समुद्री डकैती’ बताया है।
अमेरिका ने संघर्ष-विराम का उल्लंघन
ईरान की मिलिट्री कमांड के एक प्रवक्ता ने कहा, अमेरिका ने संघर्ष-विराम का उल्लंघन करते हुए और समुद्री डकैती को अंजाम देते हुए ओमान सागर के जलक्षेत्र में ईरान के वाणिज्यिक जहाज पर हमला किया। उसने जहाज पर गोलीबारी की और उसके डेक पर अपने कई आतंकवादी मरीन सैनिकों को उतारकर उसके नेविगेशन सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया।हम चेतावनी देते हैं कि इस्लामिक गणराज्य ईरान के सशस्त्र बल, अमेरिकी सेना द्वारा की गई इस सशस्त्र समुद्री डकैटी का जल्द जवाब देंगे और इसका बदला लेंगे।
अमेरिकी नेवी ने जिस जहाज
प्रवक्ता ने आगे बताया कि अमेरिकी नेवी ने जिस जहाज को रोका है, वह चीन से ईरान की ओर आ रहा था। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब दोनों पक्षों के बीच इस्लामाबाद में वार्ता का नया दौर शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान में दोनों देशों के प्रतिनिधि सोमवार को मिलेंगे, लेकिन ईरान ने बातचीत से इनकार किया है।



































































