चुनाव से पहले नेताओं की मुलाकात ने बढ़ाई उत्सुकता, जानिए क्या हैं इसके मायने

8
Political News

Political News: जयपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए राजस्थान से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद डॉ. सतीश पूनिया एवं डॉ. अलका गुर्जर ने (Political News) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस असर पर मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं का व्यापक संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता संसद में राजस्थान एवं देश की आकांक्षाओं को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करेगी।इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here