Rajasthan University Youth Festival: University of Rajasthan में अधिष्ठाता, छात्र कल्याण विभाग की ओर से 25 एवं 27 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में “इंटर-कॉलेज यूथ फेस्टिवल” आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल है।(Rajasthan University Youth Festival) युवा महोत्सव के पोस्टर का औपचारिक विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम की संरक्षक एवं विश्वविद्यालय की कुलगुरु Prof. Alpana Kateja ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। आयोजनकर्ता डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर Prof. Praveen Sharma ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मक और बहुआयामी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक गतिविधियों के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. सरिना कालिया और सह-संयोजक प्रो. वंदना कल्ला ने बताया कि नृत्य एवं संगीत वर्ग में लोक नृत्य, वेस्टर्न डांस, समूह लोकगीत, शास्त्रीय गायन, वाद्य संगीत (वायलिन, तबला, सितार) और शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी।
फाइन आर्ट श्रेणी में फेस पेंटिंग, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग और मांडना प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साहित्य एवं रंगमंच वर्ग में नुक्कड़ नाटक, हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू काव्य-पाठ, साथ ही हिंदी व अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी।
इसके अलावा “मिस्टर एवं मिस यूथ” प्रतियोगिता इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगी। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य कुलानुशासक प्रो. राम अवतार शर्मा और सिंडिकेट सदस्य प्रो. राजेश पूनिया भी उपस्थित रहे।




































































