राज्यसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस का हिसाब साफ, डॉ. अलका सिंह, डॉ. सतीश पूनिया और नीरज डांगी निर्वाचित

11
Rajasthan Rajya Sabha Election

Rajasthan Rajya Sabha Election: जयपुर । राजस्थान से राज्यसभा ‌द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए तीनों प्रत्याशियों को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया गया। राज्यसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर श्री भारत भूषण शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. अलका सिंह, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री नीरज डांगी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया को (Rajasthan Rajya Sabha Election)गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया। राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। नाम वापसी का समय निकलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा की। इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर श्री शर्मा ने तीनों प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here