IPS जगमोहन मीणा के इस्तीफे पर बड़ा अपडेट! सरकार ने नामंजूर किया त्यागपत्र, अब आगे क्या होगा?

2
IPS Jagmohan Meena

IPS Jagmohan Meena: ओडिशा सरकार ने 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जगमोहन मीणा का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। मीणा वर्तमान में भुवनेश्वर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर तैनात हैं। उन्होंने जुलाई में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था।

इस्तीफा देने के बाद मीणा ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने परिवार और मित्रों से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी साफ किया था कि उनके इस्तीफे के पीछे किसी तरह का (IPS Jagmohan Meena)बाहरी दबाव या राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने सरकार से अपने फैसले का सम्मान करने का आग्रह भी किया था।

राजस्थान के सीकर मूल के जगमोहन मीणा आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र हैं । ओडिशा कैडर में रहते हुए उन्होंने राज्य के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वे अंगुल, गंजाम और मलकानगिरी के एसपी तथा कटक के डीसीपी भी रह चुके हैं। वर्ष 2019 में उन्हें उनकी सेवाओं के लिए वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

मीणा ने 28 फरवरी 2025 को भुवनेश्वर डीसीपी का पद संभाला था। उनके इस्तीफे के बाद मीडिया में यह भी चर्चा सामने आई थी कि वे राजस्थान लौटकर पारिवारिक कारोबार से जुड़ सकते हैं। हालांकि, मीणा ने अपने भविष्य की योजनाओं को पूरी तरह निजी बताते हुए किसी तरह की निश्चित जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी।

अब ओडिशा सरकार द्वारा इस्तीफा स्वीकार नहीं किए जाने के बाद जगमोहन मीणा फिलहाल सेवा में बने हुए हैं और भुवनेश्वर DCP की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस्तीफा स्वीकार नहीं होने से उनके आगे के कदम को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here