इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा का जयपुर में भव्य वैदिक विवाह! 500+ वीआईपी मेहमान, सेलिब्रिटी शामिल

38
 Indresh Upadhyay

 Indresh Upadhyay: वृंदावन (मथुरा) के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने शुक्रवार को हरियाणा की शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया। शादी की मुख्य रस्में करीब तीन घंटे चलीं। विवाह मंडप तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर विशेष रूप से सजाया गया था।

फेरे की रस्म के दौरान देवी चित्रलेखा, भागवत प्रभु समेत कई साधु-संत और सेलिब्रिटी मौजूद रहे। विवाह से पहले जयपुर एयरपोर्ट पर धीरेंद्र शास्त्री और कवि कुमार( Indresh Upadhyay) विश्वास एक साथ पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं दीं।

101 पंडितों ने करवाईं विवाह रस्में

होटल जयगढ़ लॉन में आयोजित मुख्य समारोह में हरिद्वार, नासिक और वृंदावन से आए 101 पंडितों ने मंत्रोच्चार के बीच शादी की सभी परंपरागत रस्में पूरी करवाईं। सुबह 11:15 बजे इंद्रेश मंडप में पहुंचे और पंडितों से आशीर्वाद लिया। दोपहर 12 बजे दुल्हन शिप्रा शर्मा गोल्डन साड़ी में मंडप में पहुंचीं। इंद्रेश उपाध्याय ने चांदी की छड़ी के साथ सभी वैदिक विधियां निभाईं। सुबह 8:30 बजे होटल लॉबी में सेहराबंदी हुई, जिसके बाद बारात निकली।

शादी में करीब 500 वीआईपी मेहमान शामिल हुए। इनमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कुमार विश्वास सहित कई नामी हस्तियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ के आने की चर्चाएं थीं, हालांकि वे नहीं पहुंचे। देवी चित्रलेखा और भागवत प्रभु भी सुबह ही होटल पहुंचे।

मेहंदी-संगीत समारोह

गुरुवार रात आयोजित मेहंदी और संगीत समारोह में दुल्हन ने खुद इंद्रेश के हाथों में मेहंदी लगाई। यह पहला मौका था जब दोनों साथ नजर आए। रात के संगीत कार्यक्रम में इंद्रेश के माता-पिता ने डांस कर सबका मन मोह लिया। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक ने भी इस दौरान जमकर परफॉर्म किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here