कर्नाटक में नया नेतृत्व, क्या डीके शिवकुमार बदल पाएंगे राज्य की राजनीति का समीकरण?

8

Karnataka CM: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे के बाद अब डीके शिवकुमार ने ये कमान संभाल ली है. डीके शिवकुमार ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में उनकी ताजपोशी हुई. डीके शिवकुमार ने हाथ में संविधान की एक कॉपी लेकर शपथ ग्रहण की. शपथ समारोह के दौरान उन्होंने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान का संदेश दिया. ( Karnataka CM)कर्नाटक की कमान संभालने से पहले उन्होंने खरगे, सिद्दारमैया को फूलों का गुलदस्तां देकर उनका अभिवादन किया.

कर्नाटक के डिप्टी सीएम कौन?

डॉ. जी. परमेश्वर ने संविधान के रचयिता बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डीके शिवकुमार और डॉ जी परमेश्वर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. यतींद्र सिद्धारमैया समेत कांग्रेस के 12 नेता राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर शामिल हुए. मुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार में आज के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल , रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियांक खरगे और यू.टी. खादर ने मंत्री पद की शपथ ली. कांग्रेस के सीनियर नेता के.एच. मुनियप्पा ने बेंगलुरु के लोक भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कर्नाटक की नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. मुनियप्पा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली और डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में शामिल हो गए.

परमेश्वर को राजस्व विभाग

सूत्रों के मुताबिक, डीके सरकार के सीनियर नेताओं को अहम विभाग सौंपे जा सकते हैं. उम्मीद है कि प्रियांक खरगे को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है, वहीं डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर को राजस्व विभाग सौंपा जा सकता है. के. रामलिंगा रेड्डी को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है. वहीं, कृष्णा बायर गौड़ा को बेंगलुरु विकास विभाग मिलने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक, यूटी खादर को स्वास्थ्य विभाग मिल सकता है और एम.बी पाटिल उद्योग विभाग संभाल सकते हैं. शरण प्रकाश पाटिल को चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है. हालांकि विभागों के फाइनल बंटवारे को लेकर अभी भी ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here