“कांग्रेस अपराधियों के साथ, हम जेल भेज रहे हैं”…..विधानसभा में गरजे बेढ़म, पेपर लीक पर बड़ा हमला!

जवाहर सिंह बेढ़म

Rajasthan Politics: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने विधानसभा में गृह और जेल की अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। (Rajasthan Politics)उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में उनके मंत्री संजय शर्मा के साथ जो हुआ, वह दिखाता है कि पिछली सरकार ने किस तरह का व्यवहार किया था।

कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला

बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस सरकार में मदन दिलावर के खिलाफ उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया था, जबकि वह व्यक्ति जीवित था। उन्होंने कांग्रेस पर सत्ता में रहते हुए जनता के हित में कोई निर्णय न लेने और केवल कुर्सी बचाने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

पेपर लीक मामले पर सख्ती

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में 19 में से 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे, और दोबारा कराई गई परीक्षा भी सुरक्षित नहीं रही। वर्तमान सरकार पेपर लीक मामलों में कड़ी कार्रवाई कर रही है। SI भर्ती में 36 ट्रैनी एसआई को बर्खास्त किया गया और 51 ट्रैनी एसआई को गिरफ्तार किया गया।

अपराधियों के प्रति कांग्रेस का नरम रवैया

बेढ़म ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में पुलिस अपराधियों से पिटती थी और कांग्रेस नेता अपराधियों के साथ खड़े होकर उनका मनोबल बढ़ाते थे। जबकि वर्तमान सरकार अपराधियों को तुरंत जेल भेजने का काम कर रही है, जिससे पुलिस का मनोबल ऊंचा हो रहा है।

भगोड़ों पर सख्त कार्रवाई

बेढ़म ने बताया कि भगोड़ों की लोकेशन ट्रेस कर उनके नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए ई-समन भेजे जा रहे हैं। अब तक 4600 से अधिक ई-समन तामील कराए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here