अमेरिका के फ्लोरिडा में दर्दनाक विमान हादसा: मार-ए-लागो के पास लियरजेट 60 क्रैश, 9 की मौत

फ्लोरिडा के क्रेस्टहेवन के पास एक निजी जेट क्रैश होने से उसमें सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो आवास के पास हुआ।

8
फ्लोरिडा के क्रेस्टहेवन में प्लेन क्रैश के बाद घटनास्थल पर उठती भीषण आग और धुएं का गुबार।
फ्लोरिडा में हुए इस विमान हादसे में लियरजेट 60 क्रैश होने से जोरदार धमाका हुआ और उसमें सवार सभी 9 लोगों की जान चली गई।

AMERICA : फ्लोरिडा स्थित पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहैवन इलाके में रविवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास की ओर जा रहा दो इंजन वाला ‘लियरजेट 60’ (N722BD) निजी जेट अचानक तेजी से नीचे की ओर गिरा और एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी के अनुसार, हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) रिकॉर्डिंग के मुताबिक, क्रैश होने से ठीक पहले पायलटों ने गंभीर मौसम, बर्फ जमने (icing) और टर्बुलेंस की सूचना दी थी। इसके तुरंत बाद ‘मेडे’ (Emergency) कॉल भेजी गई और विमान 35,000 फीट की ऊंचाई से बेहद तेज गति से नीचे गिरा। जमीन से टकराते ही विमान में भीषण विस्फोट हुआ और एक बड़ा आग का गोला बन गया, जिससे सड़क के किनारे गहरा गड्ढा बन गया और आसपास की बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं।

यह दुर्घटना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो आवास से महज 11 से 14 किलोमीटर की दूरी पर हुई है। हादसे के समय इलाके में खराब मौसम और आंधी-तूफान की सूचना थी।

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान गिरते समय बिजली के तारों से टकराया था, हालांकि जांच एजेंसियां अभी तकनीकी कारणों और ब्लैक बॉक्स डेटा का विश्लेषण कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here