राजस्थान में ब्लड डोनेशन के नियम बदल गए, अब हर कैंप को 50% ब्लड जमा करना होगा, जानिए क्यों

5
Blood Donation Camp

Blood Donation Camp: राजस्थान में अब ब्लड डोनेशन कैंप के काम में बड़ा बदलाव होने वाला है। राज्य सरकार ने रक्तदान कैंप को लेकर नया नियम लागू किया है कि अब से किसी भी ब्लड डोनेशन कैंप में जो खून जमा होगा, उसका 50 प्रतिशत हिस्सा अनिवार्य रूप से सरकारी ब्लड बैंकों में जाएगा। (Blood Donation Camp)यह नियम प्रसूताओं को फ्री में खून उपलब्ध करवाने की ज़रुरत के आधार पर लागू किया गया है।

यह नियम उन कैंपों पर लागू होगा जो सामाजिक कार्यक्रमों, जन्मदिनों या जयंतियों पर लगाए जाते हैं। सरकार आपको ब्लड डोनेशन कैंप लगाने की परमिशन ही तब देगी, जब आप कलेक्ट किये गए ब्लड में से आधा हिस्सा सरकारी अस्पतालों के बैंक में जमा करवाने का वादा करेंगे।

 हर साल करीब 1.5 लाख

दरअसल, कुछ ही समय पहले राजस्थान सरकार ने यह फैसला लिया था कि अस्पतालों में प्रसूताओं को मुफ्त और बिना रिप्लेसमेंट के रक्त उपलब्ध करवाया जाएगा। लेकिन ब्लड बैंकों में बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड उपलब्ध करवाने पर खून की कमी पड़ने की सम्भावना है। सरकारी अस्पतालों में हर साल करीब 1.5 लाख यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। पहले से ही कैंप कम लगने और रक्तदान कम होने से कमी बनी रहती थी। इसलिए सरकार ने ब्लड डोनेशन कैंप के लिए यह नियम लागू किया है। इस नियम से प्रसूति वार्डों में खून की कमी को पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी आम लोगों से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि सरकार के नए फैसले के बाद रक्त की मांग स्वाभाविक तौर पर बढ़ेगी, इसलिए इसमें लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। सरकार का लक्ष्य है कि जरूरतमंद मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं को वक़्त रहते रक्त मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here