Rajya Sabha Candidates: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों से राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग मध्य प्रदेश से प्रत्याशी बनाए गए हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अरुणाचल, गुजरात मध्य प्रदेश, मणिपुर और राजस्थान से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव (Rajya Sabha Candidates)तथा ओडिशा से राज्यसभा के उप चुनाव के पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने अरुणाचल से ताई तागाक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेश राठवा, मानसिंह परमार और जीतेद्र मेघजीभाई कंजारिया पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही पार्टी ने तरुण चुघ और सतीश अग्रवाल को मध्य प्रदेश से, ए शारदी देवी को मणिपुर से और डॉ. अलका गुर्जर तथा डॉ. सतीश पूनिया को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया है। सिंह ने बताया कि ओडिशा से एक सीट के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए देबाशीष सामंतराय पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा और ओडिशा में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। नामांकन की प्रक्रिया एक जून से शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए आठ जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर मतदान और मतगणना 18 जून को होगी।
भाजपा ने जिन राज्यों के लिए
वहीं, मध्य प्रदेश के तीन सदस्यों- दिग्विजय सिंह, सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन—का कार्यकाल 21 जून को पूरा हो रहा है। अरुणाचल-नबम रेबिया (भाजपा) का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। इसी तरह से राजस्थान से नीरज डांगी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), राजेंद्र गहलोत (भाजपा) और रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (भाजपा) और मणिपुर से राज्यसभा सांसद महाराजा लीशेम्बा सनाजाओबा (भाजपा) का कार्यकाल भी 21 जून को समाप्त हो रहा है, जबकि ओडिशा में राज्यसभा का उपचुनाव बीजू जनता दल (बीजद) के नेता देवाशीष समंतराय के सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने की वजह से हो रहा है।



































































