ट्रंप पर गोली चलाने वाला निकला NASA से जुड़ा शख्स! आखिर कौन है कोल थॉमस एलन?

6
Donald Trump Firing

Donald Trump Firing: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अचानक फायरिंग कर दी. ये घटना उस वक्त हुई जब कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौजूदगी थे. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.(Donald Trump Firing) राहत की बात ये रही कि इस घटना में उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कोल थोमस एलेन के रूप में हुई है.

कौन है कोल थॉमस एलन?

कोल थॉमस एलेन अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के टोरेंस शहर का रहने वाला बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कोई आम इंसान नहीं, बल्कि तकनीकी क्षेत्र से जुड़ा एक पढ़ा-लिखा शख्स है. उसने अमेरिका के प्रतिष्ठित California Institute of Technology से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है. इसके बाद उसने कंप्यूटर साइंस में भी उच्च शिक्षा हासिल की. वो एक मैकेनिकल इंजीनियर होने के साथ-साथ कंप्यूटर साइंटिस्ट और इंडी गेम डेवलपर के तौर पर भी काम कर चुका है. इतना ही नहीं, वो छात्रों को ट्यूशन पढ़ाने का काम भी करता था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने NASA Jet Propulsion Laboratory में समर रिसर्च फेलोशिप भी की थी, जिसके कारण उसे ‘NASA फेलो’ के तौर पर पहचाना जाता है.

कोल एलन हथियारों के साथ

जानकारी के मुताबिक, कोल एलन हथियारों के साथ कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचा था. उसके पास शॉटगन, पिस्टल और बाकी हथियार मौजूद थे. वो सुरक्षा घेरे को पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की. इसी दौरान आरोपी और सुरक्षा अधिकारियों के बीच मुठभेड़ हुई और फायरिंग शुरू हो गई. इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ, लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू में कर लिया और बड़ी घटना होने से टल गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here