Donald Trump प्रशासन में बड़ा झटका, काउंटर टेररिज्म चीफ का इस्तीफा, इजरायल को लेकर गंभीर आरोप सामने आए

10
US Politics News

US Politics News: ईरान के साथ जारी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को एक बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. केंट ने इस्तीफा देते हुए न केवल इस युद्ध का विरोध किया, बल्कि ट्रंप सरकार पर बेहद गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उनका दावा है कि अमेरिका को इस युद्ध की कोई जरूरत नहीं थी, (US Politics News)लेकिन यह सब इजराइल के दबाव में शुरू किया गया है. जो केंट ने अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी अंतरात्मा की आवाज इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकती. सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में जो केंट ने तर्क दिया कि तेहरान (ईरान) की ओर से अमेरिका को कोई तत्काल या सीधा खतरा नहीं था. यह युद्ध इजरायल और इसकी अमेरिकन लॉबी के दबाव की वजह से शुरू हुआ.

ट्रंप प्रशासन में बड़ा इस्तीफा

बता दें, 28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर दिया था. तेहरान पर कई बम दागे गए. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी. ईरान ने पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को तबाह कर दिया. इसके साथ ही ईरान ने तेल अवीव पर भी कई मिसाइलें दागी हैं. युद्ध अभी भी जारी है. दोनों पक्षों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने  अमेरिका-इजरायल के साथ सीजफायर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी कहना है कि वे भी ईरान पर हमले नहीं रोकेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here