बच्चों ने पीएम मोदी को कहा ‘दादा’, उषा वेंस ने भारत यात्रा को बताया अविस्मरणीय अनुभव

100
PM Modi

PM Modi: वॉशिंगटन डीसी में हुए भारत-अमेरिका स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम के दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस ने अपने भारत दौरे की दिल छू लेने वाली यादें साझा कीं। उन्होंने इसे अपने जीवन की ‘यादगार यात्रा’ करार दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वभाव की खुले दिल से प्रशंसा की।

उषा वेंस ने बताया, “जब हमारे बच्चे पीएम मोदी से मिले, तो वे बहुत खुश थे। वे पेरिस से यात्रा के बाद थक चुके थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने मोदी जी को देखा – सफेद दाढ़ी और बालों के साथ (PM Modi)– तो उन्होंने तुरंत उन्हें ‘दादा’ मान लिया।” उन्होंने यह भी बताया कि पीएम मोदी ने उनके 5 साल के बेटे को जन्मदिन का तोहफा देकर उसके दिल में अपनी खास जगह बना ली।

पीएम मोदी का बच्चों के प्रति प्यार

उषा वेंस ने कहा, “जब हम पीएम आवास गए, तो मोदी जी दौड़ते हुए आए और बच्चों को गले लगाया। वे बेहद दयालु और उदार थे। मेरे बच्चों ने कभी भारत नहीं देखा था, लेकिन अब वे यहां के दीवाने हैं।”

उषा वेंस ने बताया कि इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनके पति जेडी वेंस के बीच बहुत उपयोगी बातचीत हुई। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए सिर्फ एक आधिकारिक यात्रा नहीं थी, बल्कि व्यक्तिगत संबंधों को मज़बूत करने का सुनहरा अवसर भी था।”

ताजमहल की सुबह और मोर की झलक

उषा वेंस ने बताया कि इस यात्रा में उन्हें उत्तर भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को देखने का मौका मिला। उन्होंने कहा, “ताजमहल को सुबह-सुबह देखना, जब सूरज उग रहा हो और पीछे नीला आसमान हो – वह नज़ारा कभी नहीं भूल सकते।” उषा वेंस ने कहा कि अब वे अपनी अगली यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वे उन स्थानों पर जाना चाहती हैं जहां से उनका पारिवारिक मूल जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, “हमें अद्भुत खाना मिला, मोर देखने को मिले और हर क्षण एक नया अनुभव था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here