गंगानगर MLA मारपीट केस पर गरमाई सियासत टीकाराम जूली बोले- सरकार नहीं सर्कस! पूरा मामला पढ़ें

2
Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान पुलिस ने गंगानगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयदीप बिहाणी से कथित तौर पर मारपीट करने के मामले ने अब तूल पकड़ ली है. भाजपा विधायक बिहाणी ने आरोप लगाया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे जवाहर नगर इलाके में एसडी बिहाणी कॉलेज में जन सुनवाई के दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला किया था. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले को लेकर अब सूबे की सियासत गरमा गई है. विधायक से मारपीट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर सवाल उठा दिए हैं. उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार नहीं, सर्कस चल रहा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान के अंदर डबल इंजन की सरकार है. जहां जंगलराज और अराजकता का माहौल है. विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं.

टीकाराम जूली ने सरकार पर साधा निशाना

टीकाराम जूली ने कहा कि विधायक के साथ अधिकारी मारपीट कर रहे हैं. टीकाराम जूली ने कहा कि मैं समझता ही सीएम भजनलाल को अब तो समझ आ गया होगा की प्रदेश के अंदर क्या स्थिति है. सरेआम एक विधायक पर हमला किया जा रहा है.

राजस्थान में बढ़ते जंगलराज और अराजकता का आलम यह है कि सत्तारूढ़ भाजपा विधायक भी सुरक्षित नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि श्रीगंगानगर में विधायक जयदीप बिहाणी पर RUIDP के अधिकारियों द्वारा हमला किया गया है जिससे उनके चोट लगी है.

बिहाणी सत्ताधारी पार्टी के विधायक हैं, उनकी पिटाई दिनदहाड़े हो गई तो आम आदमी की तो बिसात क्या है? उसका तो सिर्फ ईश्वर ही सहारा है. मुख्यमंत्री कब तक हवा में रहते हुए केवल दौरे करेंगे, सिर्फ ढाई साल बचा है, आम जन की नहीं तो कम से कम अपने विधायक की सुरक्षा तो कर लें.

सुनवाई के दौरान विधायक पर किया हमला

जयदीप बिहाणी ने कहा कि सुनवाई के दौरान राजस्थान शहरी बुनियादी ढांचा विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के एक सहायक अभियंता ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला किया, जिससे उनकी आंख व चेहरे पर चोटें आईं तथा उनका चश्मा भी टूट गया.

विधायक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सहायक अभियंता जगनलाल बैरवा, परियोजना प्रबंधक शाहनवाज और सोहेल परमार को गिरफ्तार किया. परमार निजी कंपनी ‘लार्सन एंड टुब्रो’ से जुड़ा योजना प्रबंधक है. थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि यह जांच का विषय है कि क्या विधायक द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौच किए जाने के बाद यह घटना हुई और क्या घटना के दौरान अधिकारियों पर भी हमला किया गया था. यह जनसुनवाई पुरानी आबादी और करणपुर रोड सहित शहर के अनेक इलाकों में पेयजल आपूर्ति में दिक्कतों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here