राजस्थान के विकास एजेंडे पर दिल्ली में मंथन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की हाई लेवल मीटिंग

2
Rajasthan News:

Rajasthan News: नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने  नई दिल्ली दौरे के दौरान भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य हित से जुड़े विभिन्न (Rajasthan News)महत्वपूर्ण विषयों पर बैठकें कीं।

मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री के सलाहकार श्री तरुण कपूर से भेंट कर एचपीसीएल राजस्थान रिफायनरी लिमिटेड (एच. आर. आर. एल.) के कार्यों की प्रगति और आगामी रोड मैप में पर विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान श्री वी. श्रीनिवास ने कर्तव्य भवन में भारत सरकार के रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट कर रक्षा एवं समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इसके पश्चात उन्होंने सेवा तीर्थ में सचिव (समन्वय) डॉ. मनोज गोविल से मुलाकात कर राजस्थान में डिरेग्यूलेशन एवं कम्प्लायंस रिडक्शन फेज-2 के अंतर्गत हुई प्रगति की समीक्षा की। बैठक दौरान यह संतोष व्यक्त किया गया कि राजस्थान में उक्त पहल के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

मुख्य सचिव ने वित्त मंत्रालय में व्यय विभाग के सचिव श्री वोलनुम वुमलुनमंग से भेंट कर केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न मदों की समयबद्ध स्वीकृतियों तथा राजस्थान में योजनाओं के व्यय की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कर्तव्य भवन में ;राजस्व सचिव श्री अरविंद श्रीवास्तव से मुलाकात कर वस्तु एवं सेवा कर से जुड़े विभिन्न विषयों एवं जीएसटी डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से राजस्व संग्रहण को और प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here