वाहन चालकों के साथ धोखा पड़ गया भारी! पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

7
Petrol Pump Inspection

उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 7 जिलों में की गई सघन जांच के दौरान 25 पेट्रोल पंपों के कुल 43 गड़बड़ नोज़ल जब्त/बंद किए गए। जांच में सामने आया कि कई पेट्रोल पंप हर 5 लीटर पर 30 से 60 एमएल तक कम ईंधन दे रहे थे। बड़ी मात्रा में बिक्री होने के कारण यह कमी हर महीने उपभोक्ताओं को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा रही थी।

सिरोही जिले में 7 पेट्रोल पंपों के 9 नोज़ल बंद किए गए। रामपीर फिलिंग स्टेशन, पवन फिलिंग, करणी फ्यूल, देवनगरी पेट्रोलियम सर्विस, पार्वती दरिया फिलिंग स्टेशन, सुरेन्द्र जितेन्द्र ट्रेडर्स एवं भगवती फिलिंग स्टेशन पर 40 से 50 एमएल तक शॉर्ट डिलीवरी मिली। यहां प्रतिमाह 90 से 360 लीटर तक कम ईंधन दिया जा रहा था, जिससे करीब ₹1.14 लाख की अनुमानित हानि हो रही थी।

5 नोज़ल बंद किए गए

अलवर जिले में सिंघल सर्विस स्टेशन और चौधरी सर्विस स्टेशन के 5 नोज़ल बंद किए गए। सिंघल सर्विस स्टेशन पर 30 से 60 एमएल तक कम डिलीवरी मिली, जहां प्रतिमाह 648 लीटर तक कम ईंधन दिया जा रहा था। जिले में कुल अनुमानित हानि ₹91 हजार से अधिक आंकी गई।

नागौर जिले में 4 पेट्रोल पंपों के 11 नोज़ल जब्त किए गए। नंदलाल राजेश कुमार कछवाहा फिलिंग स्टेशन, गुलाबदास आत्माराम, मारवाड़ फिलिंग स्टेशन एवं आर एल सिहाग पेट्रोलियम पर प्रतिमाह 54 से 378 लीटर तक कम ईंधन दिया जा रहा था। यहां करीब ₹97 हजार की आर्थिक हानि सामने आई।

भीलवाड़ा जिले में 3 पेट्रोल पंपों के 4 नोज़ल बंद किए गए। दीपक पेट्रोलियम, शिव इंडियन ऑयल एवं श्री श्याम फिलिंग स्टेशन पर प्रतिमाह 34 से 90 लीटर तक कम पेट्रोल दिया जा रहा था।

सीकर जिले के सीएसआरबी फिलिंग स्टेशन नायरा के 4 नोज़ल बंद किए गए, जहां प्रतिमाह 216 लीटर तक शॉर्ट डिलीवरी सामने आई।

पाली जिले में मा आई जी फिलिंग, पूजा एचपी पेट्रोलियम, पार्श्व एनर्जी एवं कछवा बस सर्विसेज के 5 नोज़ल बंद किए गए। यहां प्रतिमाह 45 से 180 लीटर तक कम ईंधन दिया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को ₹55 हजार से अधिक की अनुमानित हानि हो रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here