BJP में अंदरूनी कलह सड़क पर पहुंची! नरोत्तम मिश्रा समर्थकों के प्रदर्शन के बाद NH-44 पर तनाव, जानिए पूरा मामला

3
MP BJP Crisis

MP BJP Crisis: दतिया उपचुनाव का टिकट BJP के लिए बड़ा सियासी संकट बन गया है। उम्मीदवार बदलने के फैसले से नाराज नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने पहले संगठन में बगावत की और फिर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात ऐसे बने कि जिला कार्यकारिणी ने(MP BJP Crisis) सामूहिक इस्तीफा दे दिया और हाईवे पर घंटों तक जाम लगा रहा।

नरोत्तम के समर्थकों का पुलिस पर पथराव

दतिया के SP मयूर खंडेलवाल के अनुसार, नरोत्तम मिश्रा के सर्मथकों का विरोध प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। करीब 3000 प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे-44 को ब्लॉक करके बैठे हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ है। आज सुबह 4 बजे के करीब टीम के साथ मौके पर गया। कलेक्टर पहले से वहां मौजूद थे, जिनके साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों को समझाया और जाम खोलने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी भड़क गए। उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव किया, जिसमे वे घायल हो गए। एडिशनल SP समेत 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी का इस्तीफा

दतिया उपचुनाव का उम्मीदवार पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को बनाए जाने पर नरोत्तम के समर्थकों में असंतोष का जो ज्वालामुखी फटा है, उसकी आग दिल्ली तक पहुंची है। विरोधस्वरूप देररात भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह और पूरी कार्यकारिणी ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को इस्तीफे भेजे गए हैं, जिनमें पार्टी हाईकमान पर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अपमान का बदला लिया जाएगा। पूरी ताकत के देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। नरोत्तम मिश्रा को चुनाव उम्मीदवार न बनाकर पार्टी हाईकमान ने उपेक्षा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here