MLC चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल पाई पार्टी

देश के 4 राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने पर पीएम मोदी ने निशाना साधा है।

8
PM Narendra Modi and BJP workers celebrating after MLC election results victory in ballot paper voting.
चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस के शून्य पर सिमटने पर पीएम मोदी ने निशाना साधा

देश के चार प्रमुख राज्यों-उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों पर हुए चुनावों के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार तंज कसा है। पीएम मोदी ने कहा कि इन 28 सीटों पर चुनाव पूरी तरह से बैलेट पेपर से कराए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव से पहले इन 28 में से 4 सीटें कांग्रेस के पास थीं, जिसे पार्टी ने इस बार गंवा दिया।

अब तक घोषित नतीजों और रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 11 सीटों पर परचम लहराया है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टियों जेडीयू (JDU) और जेडीएस (JDS) को एक-एक सीट पर जीत मिली है। गौरतलब है कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष लंबे समय से चुनाव आयोग और भाजपा पर ईवीएम (EVM) में हेरफेर और ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग कर रहा था। ऐसे में बैलेट पेपर से हुए इन MLC चुनावों में कांग्रेस के सूपड़ा साफ होने पर भाजपा हमलावर नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 विधान परिषद सीटों पर स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच देखने को मिला। अब तक आए नतीजों में भाजपा ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) 3 सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब रही है।

यूपी के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर बेहद रोमांचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने महज 307 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। विक्ट्री साइन दिखाकर खुशी जताते हुए ध्रुव त्रिपाठी लगातार चौथी बार MLC बने हैं। हालांकि, इस बेहद करीबी मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव ने मतगणना प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राजीव यादव ने आरोप लगाया कि करीब एक हजार वोटों की हेराफेरी करके उन्हें जानबूझकर हराया गया है। हार की घोषणा के बाद उनके समर्थक बेहद भावुक नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here