कलवाड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, ग्रामीणों को बांटी गईं दवाइयां और चश्मे

मोतियाबिंद के मरीजों को मिलेगी निःशुल्क सर्जरी की सुविधा, स्वच्छता और कठोर पानी की समस्या पर भी हुई चर्चा

6
लेडी बैमफोर्ड फाउंडेशन के 'मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर' बैनर के सामने ग्रामीणों को स्वास्थ्य पर्चियां और सामग्री देते आयोजक व उपस्थित लोग
कलवाड़ा के ठाकुरजी मंदिर परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान ग्रामीणों को सहायता सामग्री देते हुए आयोजक व प्रतिनिधि।कलवाड़ा के ठाकुरजी मंदिर परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान ग्रामीणों को सहायता सामग्री देते हुए आयोजक व प्रतिनिधि।

JAIPUR : कलवाड़ा ग्राम पंचायत स्थित ठाकुरजी मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत के सहयोग से केयर फॉर हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन एवं लेडी बैमफोर्ड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जहां जरूरतमंदों को गीतांजलि अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।

केयर फॉर हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की स्वाति नागर ने बताया कि जांच के दौरान कई ग्रामीणों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आई है। ऐसे मरीजों सहित अन्य गंभीर रोगियों को अस्पताल ले जाकर निःशुल्क सर्जरी और आगे का उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा।

कलवाड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच प्रियंका सिंह ने गांव में अस्वच्छता और कठोर पानी को प्रमुख स्वास्थ्य चुनौती बताते हुए सामुदायिक सहभागिता से इसके समाधान पर जोर दिया। वहीं, सेंटर फॉर कम्युनिटी रेजिलिएंस एंड एडवोकेसी फाउंडेशन (सीसीआरएएफ) के निदेशक डॉ. गणेश नारायण चौधरी की टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें नियमित जांच, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। शिविर में लेडी बैमफोर्ड फाउंडेशन के तौकीर आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here