”हमारा हाथ नहीं” ईरान का बड़ा दावा, खामेनेई बोले दुश्मन रच रहा साजिश, क्या सच सामने आएगा अब

8
Iran News

Iran News: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा कि तुर्किये और ओमान में हुए हमलों में ईरान या ईरानी सशस्त्र बलों का कोई हाथ नहीं है। फारसी नव वर्ष के मौके पर एक मैसेज जारी करते हुए मोजतबा खामेनेई ने कहा कि तुर्किये और ओमान में हुए हमले जायोनी (नेतन्याहू) दुश्मन की एक साजिश है, (Iran News)जिसका मकसद हमारे देशों के बीच फूट डालना है।

मोजतबा खामेनेई ने हमलों के बीच मजबूती से डटे रहने के लिए ईरानी लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि तुर्किये और ओमान में हमले ईरान की सेना या सहयोगियों द्वारा नहीं किए गए। यह फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन हैं।

इस दौरान, मोजतबा खामेनेई ने घरेलू मीडिया को सलाह दी कि वह कमजोरियों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों को दुश्मन के गलत मीडिया कैंपेन से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों ने चौराहों पर अपनी मौजूदगी से एक अभेद्य किला बना लिया और दुश्मन को करारा जवाब दिया।

दुनियाभर में कहीं भी पार्क…

इस बीच, ईरान के शीर्ष सैन्य प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि दुनियाभर के ”पार्क, मनोरंजन क्षेत्र और पर्यटन स्थल” तेहरान के दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे। जनरल अबोलफजल शेखरची ने यह चेतावनी दी, क्योंकि ईरान अमेरिकी और इजरायली हवाई हमलों से लगातार प्रभावित हो रहा है।

ईरानी सरकारी टेलीविजन द्वारा ऑनलाइन प्रकाशित एक बयान में शेखरची ने कहा, ”अब से, आपके बारे में हमारे पास मौजूद जानकारी के आधार पर, दुनियाभर में कहीं भी पार्क, मनोरंजन क्षेत्र और पर्यटन स्थल आपके लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे।”

वहीं, इजरायल ने दावा किया कि उसने बसीज फ़ोर्स के खुफिया विभाग के प्रमुख इस्माइल अहमदी को मार गिराया है। दरअसल, इजरायल ने तेहरान के मध्य में भीषण हवाई हमले किए जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here