Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जयपुर में नए आपराधिक कानूनों को एक साल पूरे होने पर भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि सरकार ने 160 साल पुराने कानूनों को खत्म करने वाले 3 नए कानून बनाए हैं। 2027 के बाद भी देशभर में कोई भी एफआईआर दर्ज की जा सकेगी।(Amit Shah) पूरी व्यवस्था को लागू होने में अभी दो साल और लगेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन नए कानूनों के तहत दर्ज की गई एफआईआर पर 3 साल के भीतर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चलाया जा सकेगा।
E-FIR और Zero FIR की व्यवस्था
अमित शाह ने बताया कि अंग्रेजी शासन के पुराने कानून अब खत्म हो चुके हैं। नए कानूनों में E-FIR और Zero FIR के प्रावधान शामिल हैं। इसके साथ ही सभी जब्ती की वीडियोग्राफी अनिवार्य कर दी गई है।
किसानों को 100% MSP पर दालों की खरीद
कृषकों को भरोसा देते हुए अमित शाह ने कहा कि देश अब दलहन के लिए विदेशी आयात पर निर्भर नहीं रहेगा। जो किसान रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उनके उड़द, तुवर और अन्य दालें सरकार 100% MSP पर खरीदेगी। उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर बनने की जिम्मेदारी दी और केंद्र सरकार के समर्थन की बात की।
राजस्थान में दोषसिद्धि दर में सुधार
केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि राजस्थान में दोषसिद्धि दर पहले केवल 42% थी। तीन नए कानून लागू होने के बाद यह दर बढ़कर 60% हो गई है। पूरी तरह लागू होने पर दोषसिद्धि दर 90% तक पहुंच सकती है। इन कानूनों में वैज्ञानिक तरीकों का प्रावधान है। 2020 में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की गई, और देशभर में संबद्ध कॉलेज खोले जा रहे हैं, ताकि वैज्ञानिक कार्य करने वाले युवाओं का नया कार्यबल तैयार किया जा सके।



































































