Aadhaar Update: अब आधार में बदलाव से पहले आएगा आपके पास कॉल, जानिए UIDAI का नया AI फीच

6
Aadhaar Update

Aadhaar Update: नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार डेटा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। एक टेक समिट के दौरान यूआईडीएआई के पवेलियन में खुलासा किया गया कि अब ‘आधार एआई मित्र’ चैटबॉट को एआई-पावर्ड कॉलिंग फीचर के साथ अपग्रेड किया जा रहा है।(Aadhaar Update) इसका मकसद आधार से जुड़े फ्रॉड और अनधिकृत बदलावों को तुरंत रोकना है।

अब बदलाव से पहले आएगा आपके पास फोन

नए फीचर के तहत अगर कोई व्यक्ति बैंक, आधार सेवा केंद्र या किसी अन्य माध्यम से आपके आधार डेटा में बदलाव करने की कोशिश करेगा, तो सिस्टम तुरंत सक्रिय हो जाएगा। ‘आधार एआई मित्र’ आपको सीधे कॉल कर पुष्टि करेगा कि क्या यह बदलाव आप ही कर रहे हैं। यदि आप इसे अस्वीकार कर देते हैं, तो प्रक्रिया तुरंत रोक दी जाएगी। यह फीचर आधार यूजर्स के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा परत के रूप में काम करेगा।

अब तक यह चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध था, लेकिन नए अपडेट के बाद यह बंगाली सहित कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। इससे अलग-अलग राज्यों के उपयोगकर्ताओं को अपनी भाषा में सहायता मिल सकेगी और सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

यूआईडीएआई के अनुसार, यह एआई सिस्टम बैंक ऑथेंटिकेशन या आधार अपडेट के दौरान रियल-टाइम प्रोटेक्शन देगा। यानी जैसे ही कोई गतिविधि शुरू होगी, एआई निगरानी करेगा और संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत अलर्ट जारी करेगा।

तेजी से बढ़ रहा भरोसा

प्राधिकरण के मुताबिक, नए आधार ऐप को अब तक करीब 1 करोड़ 40 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं और रोजाना लगभग 1 लाख नए यूजर इससे जुड़ रहे हैं। यूआईडीएआई जल्द ही एआई कॉलिंग फीचर को सभी उपयोगकर्ताओं के लिए चरणबद्ध तरीके से रोलआउट करने की तैयारी में है।

डिजिटल सुरक्षा के इस नए कदम को आधार इकोसिस्टम में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जो यूजर्स को अपने डेटा पर और अधिक नियंत्रण देने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here