सीमा पर अमित शाह का बड़ा एक्शन प्लान, राजस्थान बॉर्डर जिलों के लिए 360° सुरक्षा फ्रेमवर्क

9
Amit Shah

Amit Shah: बीकानेर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा से जुड़े जिलों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा बीकानेर, (Amit Shah)जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और फलोदी के जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

बैठक में सीमावर्ती जिलों के लिए 360 डिग्री सुरक्षा फ्रेमवर्क तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत स्थानीय नागरिकों, राज्य सरकार की मशीनरी और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से सीमा प्रबंधन को और अधिक मजबूत और व्यापक बनाया जाएगा।

अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से 0 से 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध निर्माणों को तत्काल ध्वस्त किया जाए।

गृह मंत्री ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया, ताकि घुसपैठ, नारकोटिक्स तस्करी, आतंकवादी फंडिंग और अन्य सीमा पार अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी बैंकों में कानूनी और वित्तीय अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संदिग्ध फंडिंग, म्यूल अकाउंट, शेल कंपनियों और फर्जी आधार कार्डों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए।

अमित शाह ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए ‘1930’ हेल्पलाइन के प्रभावी उपयोग और नए आपराधिक कानूनों के पूर्ण क्रियान्वयन पर भी जोर दिया।

बैठक में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II के प्रभावी संचालन और सीमावर्ती गांवों में सभी सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सीमाओं की सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here