World Heritage Day: जयपुर। विश्व धरोहर दिवस पर शनिवार को राजधानी में विभिन्न कार्यक्रम हुए। लोगों ने प्रदेश की धरोहर को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बापू नगर सेवा केन्द्र की ओर से शिपिंग, एविएशन एवं टूरिज्म विंग के (World Heritage Day)अंतर्गत जवाहर सर्किल पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक पत्रिका गेट के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम ने विरासत संरक्षण के संदेश को और अधिक प्रभावशाली बनाया। ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने विश्व धरोहर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरें हमारी पहचान हैं और उनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
ब्रह्माकुमारी पदमा बहन ने उपस्थित जनसमूह को धरोहर संरक्षण की प्रेरणादायक प्रतिज्ञा करवाई।




































































