बिहार में सियासी बदलाव, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, शपथ कल

9
Samrat Chaudhary CM Bihar

Samrat Chaudhary CM Bihar: नीतीश कुमार के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. सम्राट चौधरी को मंगलवार को एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद सर्व सम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया. विधायक दल की बैठक में एनडीए की तरफ से (Samrat Chaudhary CM Bihar)नीतीश कुमार और भाजपा की ओर से विजय सिन्हा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ सभी को धन्यवाद दिया.

समृद्ध बिहार का सपना देखा

सम्राट चौधरी ने कहा, ‘2015 के चुनाव से लगातार भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करता रहा. पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काम करता रहा. जब एनडीए की सरकार बनी थी तो डिप्टी सीएम के रूप में वित्त मंत्रालय संभालने का काम किया. 2025 में फिर गृह विभाग संभालने का मौका मिला. नीतीश कुमार ने जो समृद्ध बिहार का सपना देखा था उसे पूरा करना है. सभी समाज के लोगों को साथ लेकर विकसित बिहार का सपना पूरा करना है.’

मेरे लिए केवल एक पद नहीं

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है.

मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं.’ साथ ही उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा.’एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी एनडीए के तमाम बड़े नेताओं के साथ लोक भवन पहुंचे. वहां पर उन्होंने राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान और विनोद ताबड़े के साथ-साथ जीतनराम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा और चिराग पासवान भी मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here