बगदाद में अमेरिकी एम्बेसी पर मिसाइल हमला, क्या मिडिल ईस्ट में बढ़ने वाला है बड़ा टकराव?

7
Iran missile attack

Iran missile attack: अमेरिका ने ईरान के ऑयल एक्सपोर्ट हब खर्ग आइलैंड पर बमबारी की। जवाबी हमला करते हुए ईरान ने इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया। इराक के अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की और बताया कि ईरान की मिसाइल दूतावास के हेलीपैड पर गिरी है। (Iran missile attack)दूतावास परिसर के अंदर हेलिकॉप्टर उताने के लिए हेलीपैड बनाया गया है, जो मिसाइल अटैक से तबाह हो गया है। पूरा कैंपस भी जलकर राख हो गया है।

ग्रीन जोन’ में हुआ हमला 

अमेरिकी दूतावास इराक की राजधानी बगदाद के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले ‘ग्रीन जोन’ में है, जहां हमला करने की हिम्मत ईरान ने दिखाई है। हेलीपैड को निशाना बनाकर ही मिसाइल दागी गई थी। हमले के बाद दूतावास परिसर से काला धुआं निकलते देखा गया और कैंपस में हड़कंप भी मच गया। वहीं अमेरिकी दूतावास में लगे रडार सिस्टम पर ड्रोन अटैक हुआ है, जिससे रडार को नुकसान पहुंचा है, लेकिन उसे रिकवर कर लिया जाएगा।|

अमेरिकी दूतावास से धुएं का गुबार

सोशल मीडिया वायरल वीडियो में अमेरिकी दूतावास से धुएं का गुबार उठता देख सकते हैं। हालांकि दूतावास में जानी नुकसान होने की आधिकारिक पुष्टि अमेरिका ने नहीं की है, लेकिन अमेरिका की मरीन कॉर्प्स के कमांडो और इराक पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। यह हमला तब किया गया है, जब अमेरिका ने खर्ग आइलैंड पर हमला किया और ईरान के सुप्रीम लीडर समेत 10 अधिकारियों पर आतंकवादियों की तरह इनाम की घोषणा की।

अमेरिका-ट्रंप को सीधी चुनौती

वहीं इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने अमेरिका के सैन्य और खुफिया अधिकारियों पर भारी इनाम की घोषणा की थी। एक अमेरिकी विमान को भी मार गिराने का दावा किया था। इस बीच अमेरिकी दूतावास पर हमला सीधे तौर पर ट्रंप को दी गई खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि बगदाद में अमेरिकी दूतावास सबसे सुरक्षित राजनयिक परिसरों में से एक है। सुरक्षित होने के बावजूद ईरान की मिसाइल का हेलिपैड तक पहुंचना सुरक्षा में एक बड़ी सेंध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here