स्पेन में दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 30 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

स्पेन के टोलेडो प्रांत में मैड्रिड-सेविल रेल रूट पर दो हाई-स्पीड ट्रेनों (Renfe और Iryo) की आमने-सामने/पीछे से हुई टक्कर में 30 लोगों की मौत हो गई है। जानिए हादसे से जुड़ी ताजा अपडेट और कारण।

9
Rescuers and emergency services at the site of the deadly high-speed train collision in Toledo, Spain.
स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर के बाद मलबे का जायजा लेती और राहत कार्यों में जुटी इमरजेंसी मेडिकल टीमें।

स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार सुबह दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 30 यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा राजधानी मैड्रिड से लगभग 132 किलोमीटर दूर उर्दा शहर के पास मैड्रिड-सेविल हाई-स्पीड रेल रूट पर हुआ। स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे के आसपास सरकारी रेल कंपनी ‘रेनफे’ (Renfe AVE 2080) की ट्रेन ने आगे चल रही निजी रेल कंपनी ‘इरियो’ (िर्यो) की ट्रेन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 200 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार से हुई इस टक्कर में दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के वक्त दोनों ट्रेनों में कुल 540 से अधिक यात्री सवार थे,जिनमें रेनफे में 397 और इरियो में 147 यात्री सफर कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही एयर एम्बुलेंस और कई इमरजेंसी मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। टोलेडो प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायलों के त्वरित उपचार और आपातकालीन देखभाल के लिए उर्दा के स्थानीय स्पोर्ट्स हॉल को अस्थायी अस्पताल में तब्दील कर दिया है।

भीषण दुर्घटना के तुरंत बाद मैड्रिड को दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली प्रमुख रेल लाइन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके चलते मैड्रिड और अन्य बड़े स्टेशनों पर हजारों यात्री फंस गए हैं और लंबी उड़ानों व वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की जा रही है। हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और राहत-बचाव कार्यों की सीधी निगरानी कर रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियां और रेलवे बोर्ड हादसे के कारणों की जांच में जुट गए हैं। शुरुआती जांच में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी या ब्रेक सिस्टम के फेल होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही हादसे के समय रेनफे ट्रेन चला रहे लापता ड्राइवर की तलाश भी की जा रही है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में भी अंदालूसिया के अदामुज के पास इन्हीं दोनों कंपनियों की ट्रेनें आपस में टकराई थीं, जिसमें 45 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। 9 महीने के भीतर हुए इस दूसरे बड़े हादसे ने स्पेन के हाई स्पीड रेल नेटवर्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here