ट्रंप ने भारत पर क्या कह दिया? ईरान और डेमोक्रेट्स ने मिलकर घेर लिया उन्हें

7
Trump Controversy

Trump Controversy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के बाद नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। ट्रंप द्वारा भारत के लिए अपमानजनक शब्द इस्तेमाल किए जाने का दावा सामने आने के बाद देश-विदेश में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। इस बीच मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट ने भी ट्रंप पर तंज कसते हुए उन्हें भारत की खूबसूरती देखने की सलाह दी है। (Trump Controversy)वहीं अमेरिका की विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी ट्रंप के बयान की आलोचना करते हुए उन पर तीखा निशाना साधा है।

 ईरान ने कल्चरल डिटॉक्स…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईरानी कॉन्सुलेट ने एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में ईरान ने महाराष्ट्र के दो अलग-अलग रूप दिखाए हैं, जिसमें एक तरफ मुंबई की गगनचुंबी इमारतें, चमकते शहर, हाईवे और मॉडर्न चकाचौंध है. वहीं दूसरी तरफ वीडियो में महाराष्ट्र के प्राकृतिक सौंदर्य को दिखाया है, जिसमें पहाड़ों में धुंध के बीच झरने, हरियाली वाले रास्ते, झीलें और झरने शामिल हैं.

ट्रंप को इस पोस्ट के जरिए ईरान ने कल्चरल डिटॉक्स यानी अपनी सोच बदलने की सलाह दी है. ईरानी कॉन्सुलेट ने वीडियो के साथ लिखा कि कभी इंडिया आकर देखो और फिर उसके बाद बोलना.

 

सोशल मीडिया पर नस्लवादी बातें…

ट्रंप के नर्क वाले बयान पर अमेरिका की विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी निशाना साधा है. पार्टी के नेताओं ने ट्रंप पर नस्लवादी कचरा फैलाने का आरोप लगाया है. पार्टी के एक नेता ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि अमेरिकी संघर्ष कर रहे हैं और वे सोशल मीडिया पर नस्लवादी बातें फैलाने में व्यस्त हैं. नेता ने आगे कहा कि ट्रंप राष्ट्रपति पद को एक रियालिटी शो की भांति चला रहे हैं. ये एक नाजुक वक्त है. हमारा देश एक अच्छे लीडरशिप की तलाश में है.

जानें ट्रंप ने क्या कहा था

दरअसल, अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक लेटर री-पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अप्रवासियों के बारे में बात करते हुए कहा कि अमेरिका में पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है. फिर वह चीन, भारत या फिर धरती के किसी दूसरे नर्क से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं.

भारत एक महान देश है….

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल होने के बाद अमेरिका द्वारा स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की गई है. पीटीआई के मुताबिक भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है. भारत के शीर्ष पद पर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. हालांकि, दूतावास के प्रवक्त ने ये नहीं बताया कि ट्रंप ने आखिर कब और कहां भारत को महान देश बताया है.

मिडिल ईस्ट में तनाव जारी

बता दें, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है. भारत ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वह तुरंत ईरान छोड़ दें. इससे ऐसा लगता है कि मिडिल ईस्ट में बड़ा युद्ध हो सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here